रामगढ़, मई 6 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कौशर रजा ने बुधवार को गोला बीडीओ से मुलाकात कर आवेदन सौंपा। इसमें उन्होंने कई गांवों की जर्जर सड़क, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई व जनवितरण प्रणाली की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण आम जनता को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में खराब सड़क और पेयजल संकट से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली आपूर्ति व राशन वितरण व्यवस्था में अनियमितताओं की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। यह भी पढ़ें- बोले भागलपुर: सन्हौली पंचायत में सिंचाई की व्यवस्था हो उन्होंने प्रशासन से जनहित को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान करने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.