वाराणसी, जनवरी 15 -- वाराणसी। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की प्रेरणा पर गुरुवार को महानगर युवा कांग्रेस की तरफ से काशी में 'गिग वर्कर न्याय अभियान' चलाया गया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर डिलीवरी बॉय, डिलीवरी पार्टनर सहित गिग कर्मियों से मुलाकात की और समस्याएं सुनीं। महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को चलाने वाले मेहनतकश युवाओं को उनका हक मिलना चाहिए। इस दौरान प्रदेश महासचिव ओम शुक्ला, प्रदेश सचिव कुंवर यादव, रोहित राणा, प्रदेश सचिव सिद्धार्थ केशरी, दक्षिणी विस क्षेत्र अध्यक्ष मो. जिशान, वैभव जायसवाल, देवांश शुक्ला, रुद्र पांडेय आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...