संभल, जुलाई 22 -- कांग्रेस के प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम से पहले मंगलवार को पुलिस ने युवा कांग्रेस के संभल जिलाध्यक्ष काज़ी हम्माद मुबीन को उनके गुन्नौर स्थित आवास पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। पुलिस ने उन्हें बिना अनुमति किसी भी प्रकार के प्रदर्शन या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से दूर रहने की चेतावनी भी दी। काज़ी हम्माद मुबीन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पुलिस द्वारा किए गए व्यवहार के विरोध में पार्टी अपनी लोकतांत्रिक आवाज उठा रही है। यह भी पढ़ें- राहुल-अखिलेश को हिरासत में लेने के खिलाफ कांग्रेस-सपा ने कई जिलों में किया विरोध प्रदर्शन उन्होंने कहा कि जनता उचित समय पर इसका जवाब देगी। मौके पर एएसआई स...