मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को बिहार युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव को लेकर हुई बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर मंथन हुआ। इसमें युवा कांग्रेस चुनाव के जोनल प्रभारी विक्की कुमार ने जिले के विभिन्न पदों के उम्मीदवारों व कार्यकर्ताओं से संवाद कर सदस्यता अभियान को अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। मौके पर प्रदेश महासचिव प्रत्याशी अब्दुल वारिस, मिथिलेश कुमार, मो. अजीजुल्लाह कुरैशी, आदित्य कुमार, शाहरुख आजाद, आलोक कुमार व अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Buxar News: पंचायत और बूथ स्तर तक हम (से.) को सशक्त बनाने पर दिया गया बल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...