हरिद्वार, मार्च 28 -- युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और फार्मा व्यवसायी रमेश मैठाणी ने शनिवार को ड्रग इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने शासन-प्रशासन से अफसर की संपत्ति जांचने के साथ विभागीय कार्रवाई की मांग उठाई। शनिवार को मीडिया से मुखातिब मैठाणी ने आरोप लगाया कि लाइसेंस रजिस्ट्रेशन के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूली गई और पैसे किस नंबर पर भेजे गए, उसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष और ड्रग इंस्पेक्टर के बीच विवाद लगभग एक माह पहले तब शुरू हुआ, जब कैश खुराना ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद अफसर ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, ड्रग इंस्पेक्टर ने सारे आरोपों को निराधार बताया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.