रामनगर, फरवरी 26 -- रामनगर। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लखनपुर मुख्य चौराहे पर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध किया गया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना कर दिल्ली पुलिस का दुरुपयोग कर रही है, यह लोकतंत्र पर हमला है। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो यह आंदोलन देशव्यापी रूप लेगा। इस मौके पर विकाश कुमार आर्य, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमित कुमार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पाल सिंह रावत, सभासद सचिन कुमार आर्य, सोनू तिवारी, नितिन शाह मालधन, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.