रांची, अप्रैल 9 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिला युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना तथा निष्क्रिय पदाधिकारियों की कार्यशैली की समीक्षा करना था। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ नव-निर्वाचित पदाधिकारी लगातार बैठकों से अनुपस्थित रह रहे हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में अपेक्षित रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन में सक्रिय, कर्मठ और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही, जो पदाधिकारी लगातार अनुपस्थित रहते हैं और संगठन के कार्यों में सहयोग नह...