पूर्णिया, अप्रैल 16 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।पूर्णिया कृषि उत्पादन बाजार समिति गुलाबबाग गेट पर भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित सात दिवसीय किसान न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस धरना की अध्यक्षता युवा अध्यक्ष शेख सदाम ने की वहीं मंच संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम ने किया। धरना में शामिल काग्रेस नेता अररिया के विधायक आबिदुर रहमान शाहब ने यूएस ट्रेड डील के बारे मे जानकारी दिया। साथ ही केंद्र सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ जोरदार हमला बोला। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने प्रस्तावित अमेरिका-भारत कृषि व्यापार समझौते को किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की। शेख सद्दाम ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसानों और युवाओं दोनों के खिलाफ हैं तथा बड़े कॉर्पोरे...