शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने शहीदों की प्रतिमा के समक्ष काली पट्टी बांधकर सत्याग्रह किया। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना और युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक अधिकारों पर आघात है। कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी वापस लेने की मांग की और संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी। इस अवसर पर पवन सिंह, अरुणोद मिश्रा, पूनम पांडेय, दिनेश कुमार, संजय सक्सेना, रफी उल हसन, सोभित मिश्रा, इरफान हसन, प्रत्युष मिश्रा, इरशाद खान, जैद अंसारी, शाश्वत मिश्रा, गंगाराम कठेरिया, फहद खां, फरमान खान, नितिन तिवारी, सईद अंसारी, उमंग त्रिवेदी, सुशील प्रकाश शर्मा, फुरकान अहमद कुरैशी, शिवओम मिश्रा,...