नई दिल्ली, मार्च 3 -- - समर्थकों की भारी भीड़ नई दिल्ली। एआई समिट के दौरान प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए उदय भान चिब को मंगलवार शाम तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के दौरान बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जेल के बाहर पहुंचे और अपने अध्यक्ष का स्वागत किया। उदयभान चिब को हाल ही में राजधानी में आयोजित एआई समिट के दौरान प्रदर्शन करने के प्रयास में दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और निषेधाज्ञा लागू थी। ऐसे में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती थी। एहतियातन कार्रवाई करते हुए उन्हें और अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार शाम रिहाई की सूचना मिलते ही समर्थकों की भीड़ तिहाड़ जेल के बाहर जुटने लगी। कार्यकर्ताओं ने नारेबा...