रांची, जून 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव का पद अगले आदेश तक के लिए होल्ड पर रख दिया गया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के निर्देश के बाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष का पद होल्ड हो गया है। उन पर अनुशासनहीनता का आरोप है। सूत्रों की मानें तो जून के पहले सप्ताह में धनबाद के सर्किट हाउस में हंगामा किये थे। यूथ कांग्रेस की प्रभारी और अन्य पदाधिकारियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी का भी आरोप है। इसके बाद प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर ने पूरे मामले की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी थी। झारखंड युवा कांग्रेस की अनुशासन समिति को जांच का जिम्मा दिया गया था। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...