वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की अस्सी घाट पर गुरुवार को हुई प्रभाती में नगर के युवा कलाकार ऋतिक शुक्ला का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग भैरव के सुर लगाए। विलंबित एक ताल और द्रुत तीन ताल में पारंपरिक बंदिश के बाद समापन भजन से किया। उनके साथ तबला पर बाल कलाकार रुद्रांश प्रताप सिंह ने संगत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...