नई दिल्ली, मई 11 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। इस्कॉन टेंपल द्वारका में कृष्ण नाद : राग और भक्ति की एक संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत और श्रीकृष्ण भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। संध्या का मुख्य आकर्षण युवा संतूर वादक दिव्यांश श्रीवास्तव की प्रस्तुति रही। सोपोरी घराने से जुड़े दिव्यांश ने राग कलावती को भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया। तबले पर उजिथ कुमार ने संगत कर प्रस्तुति को खास बना दिया। वहीं, डॉ. अंकित पारिख ने भी अपनी संगीत प्रस्तुति से श्रोताओं को प्रभावित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...