देवरिया, अप्रैल 14 -- बघौचघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम मेंदीपट्टी टोला बेलवनिया में आयोजित दो दिवसीय युवा ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। फाइनल मैच में महिला वर्ग में बजरंग दल सिवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मऊ की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया, वहीं पुरुष वर्ग में परिवर्तन क्लब सिवान विजेता बना।रविवार की रात मुख्य अतिथि असरार अहमद, वसीम अहमद एवं जियाउल हक सेठ ने फीता काटकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।महिला वर्ग का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। बजरंग दल सिवान और मऊ की टीम ने करो या मरो की तर्ज पर शानदार खेल दिखाया। यह भी पढ़ें- महिला कबड्डी में बिहार ने रोमांचक मुकाबले में नेपाल को हराया निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराब...