लखनऊ, अक्टूबर 12 -- लेसा के दुबग्गा डिवीजन के एक्सईएन विशाल वर्मा (38) का रविवार रात अचानक निधन हो गया। वह अपने पैतृक निवास देवरिया गए थे। पारिवारिक शुभचिंतकों के मुताबिक रात 9 बजे तक लोगों से बात होती रही। रात 11 बजे उनके पिता ने फोन रिसीव किया और निधन की सूचना दी। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। विशाल 2012 बैच के अभियंता थे। राज्य विद्युत अभियंता संघ ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। संघ के महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि इं. विशाल वर्मा अपने कार्यों के प्रति बेहद ईमानदार, मेहनती और निष्ठावान अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। वह अभियंता संघ के भी अत्यंत समर्पित और सक्रिय सदस्य थे। अभियंता समुदाय ने उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया है। अभियंता संघ की ओर से फील्ड हॉस्टल में आयोजित शोकसभा में श्रद्धांजलि दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.