सहारनपुर, मार्च 30 -- तीतरों। युवा एकता सम्मेलन में बढ़ते नशे के खिलाफ आवाज उठाई गई तथा युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने की अपील की गई। इस दौरान प्रशांत चौधरी, वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। नशे का कारोबार युवाओं के जीवन को बर्बाद कर रहा है। युवा पीढ़ी नशे को छोड़कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें। राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को सामाजिक, शिक्षा, राजनीतिक क्षेत्र में आगे आना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...