विकासनगर, सितम्बर 24 -- सेलाकुई स्थित इक्फाई विवि के सभागार में अभ्युदय भारत राइजिंग फोरम के तत्वावधान में बुधवार को यूथ कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और जीवन में वास्तविक ज्ञान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धनंजय ने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और समाज के प्रति उसकी नैतिक जिम्मेदारी होती है। उन्होंने युवाओं से समाज के प्रति सकारात्मक रूप से सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक और जीवन के प्रति उदासीनता व्यक्ति में अवसाद की स्थिति पैदा कर सकती है। डिजिटल युग और सामाजिक माध्यमों के प्रभाव पर उन्होंने कहा कि आज युवा रील्स और डिजिटल माध्यमों में अधिक समय व्यतीत कर रहा है। बिना प्रयास के प्राप्त जानकारी जल्दी ...