रायबरेली, अप्रैल 20 -- रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता की अध्यक्षता में महात्मा गांधी सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा की गयी। बैठक में उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने इस वित्तीय वर्ष में 2500 पत्रावलियों की स्वीकृति व वितरण का लक्ष्य पूरा करने की जानकारी दी गयी। सीडीओ ने त्रैमासिक कार्ययोजना तैयार करने एवं तद्नुसार लक्ष्य पूर्ति करने को कहा। यह भी पढ़ें- माटीकला रोजगार योजना में 10 लाख तक ऋण, 25 फीसदी सब्सिडी का लाभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...