गोरखपुर, जून 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विकास भवन सभागार में बुधवार को हुई जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने निर्देश दिया कि बैठक में विस्तृत जानकारी के साथ सम्बंधित अधिकारी प्रतिभाग करें। बैठक में विभिन्न बैंकों की ओर से संचालित योजनाओं, ऋण वितरण, सरकारी योजनाओं की प्रगति तथा वित्तीय समावेशन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा के दौरान निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित अधिकारी को शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को ससमय से ऋण उपलब्ध कराये जाए, साथ ही सम्बंधित विभाग को निर्देशित किया कि जो भी आवेदन बैंकों की ओर से निरस्त किए जाते हैं, उनकी निगरानी कर स्पष्ट ...