लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताएमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा किए जाने का निर्देश दिया है।निर्यात भवन में मंगलवार को समीक्षा बैठक में उन्होंने योजना के तहत शून्य योगदान करने वाले निजी बैंकों के विरुद्ध कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि जो बैंक सरकारी योजनाओं में उदासीनता बरत रहे हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी और जरूरत पड़ने पर ऐसे बैंकों से सरकारी योजनाओं से जुड़े खाते हटाए जाएंगे। मंत्री ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि बुधवार तथा 25 मार्च को आयोजित होने वाले बैंक कैंपों में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। स्वीकृति व वितरण से जुड़े सभी लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, जिससे पात्र युवाओं को समय पर लाभ मिल सके।--उद्य...