आगरा, अप्रैल 29 -- जनपद में सीएम युवा उद्यमी योजना की धीमी प्रगति पर डीएम प्रणय सिंह ने नाराजगी व्यक्त की है। उद्योग विभाग ने 890 आवेदन विभिन्न बैंक शाखाओं को ऋण स्वीकृत करने के लिए भेजे। बैंक ने इन में से 26 आवेदकों का ही ऋण स्वीकृत हुआ और उनमें से भी 24 को ही त्रण वितरण हो सका है। यह भी पढ़ें- उद्योग से संबंधित योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें बैंकऋण वितरण की समीक्षा डीएम ने बैंक के द्वारा निस्तारित 170 आवेदनों की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। बुधवार को डीएम प्रणय सिंह ने निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष ऋण वितरण करने के निर्देश दिए। पोर्टल पर आए 12 आवेदन पत्रों को समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए, जिससे जनपद की रैंक में सुधार हो सके। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने डीएम ...