उरई, मार्च 19 -- उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद को आवंटित 1700 लक्ष्य के सापेक्ष 3744 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए गए, जिनमें से मात्र 1551 आवेदन स्वीकृत हुए तथा केवल 1362 प्रकरणों में ही ऋण वितरण किया गया। इस गंभीर स्थिति पर जिलाधिकारी ने बैंकर्स को कड़ी फटकार लगाई। बैठक में प्रस्तुत बैंकवार डाटा के अनुसार बन्धन बैंक, ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक सहित कई बैंक ऐसे पाए गए, जहां या तो स्वीकृति अत्यंत कम रही अथवा स्वीकृत प्रकरणों के बावजूद डिस्बर्समेंट में रूचि नहीं ली जा रही है। जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में...