वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में शुक्रवार को अस्सी घाट पर काशी के युवा कलाकार ईशान घोष का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग अहीर भैरव के सुर लगाए। विलंबित एकताल और द्रुत तीनताल में निबद्ध बंदिशें सुनाने के बाद समापन भजन से किया। उनके साथ तबले पर पीयूष कुमार और हारमोनियम पर हर्षित पाल ने संगत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...