इटावा औरैया, मई 21 -- भरथना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई के अध्यक्ष विशाल गुप्ता व महामंत्री अमित गुप्ता बनाए गए। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने युवा इकाई के मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल इटावा के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव तथा युवा इकाई के जिलाध्यक्ष गोविंद दुबे ने भरथना युवा इकाई के नव मनोनीत अध्यक्ष विशाल गुप्ता, महामंत्री अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंकित कुमार एवं मंत्री शिवम कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह के दौरान चेतन स्वरूप पोरवाल, सुमित गुप्ता, छैल बिहारी गुप्ता, नवनीत गुप्ता, बबलू गुप्ता, लोली पोरवाल, उमेश गुप्ता, सभासद सुशील पोरवाल, रोहित भंसाली, नरेंद्र यादव, टिंकू गुप्ता, विपिन पोरवाल, राम अवतार गुप्ता एवं धर्मेंद्र शाक्य मौजूद रहे।

हिंदी ...