पिथौरागढ़, अगस्त 25 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। राज्य में युवा आयोग के गठन की घोषणा को लेकर भाजयुमो ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक लोहिया ने कहा कि उत्तराखंड सरकार की ओर से राज्य युवा आयोग के गठन की घोषणा से प्रदेश के युवाओं में नई उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी सुशीलेश खत्री ने कहा कि प्रस्तावित युवा आयोग शिक्षा, प्रशिक्षण, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता समेत युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर काम करने के लिए एक प्रभावी मंच बनेगा। जिला महामंत्री सानिध्य जोशी ने कहा कि आयोग के गठन से युवाओं की समस्याओं और सुझावों को नीतिगत स्तर पर सरकार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- देवभूमि उद्यमिता योजना से प्रशिक...