मुंगेर, मई 17 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज के ऑडिटोरियम में विविध प्रशिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया। आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन विषय पर आधारित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रायोजित है, जिसमें 200 प्रशिक्षुओं को एसडीआरएफ की टीम प्रशिक्षण दे रही है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह सात बजे बीआरएम कॉलेज परिसर से आरडी एंड डीजे कॉलेज परिसर तक जागरूकता सह प्रभात फेरी के साथ हुई। इस दौरान युवाओं ने आपदा प्रबंधन एवं जागरूकता से जुड़े संदेश दिए। इसके बाद प्रशिक्षण सत्र में डूबने की घटना के बाद प्राथमिक उपचार, बीपी मशीन, स्टेथोस्कोप एवं पल्स ऑक्सीम...