मुंगेर, मई 18 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता।मुंगेर विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन सोमवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज परिसर में विभिन्न व्यवहारिक प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया। आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन विषय पर आधारित यह प्रशिक्षण बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रायोजित है, जिसमें 200 प्रशिक्षुओं को राज्य आपदा मोचन बल की टीम प्रशिक्षण दे रही है। प्रशिक्षण के तीसरे दिन सुबह सात बजे आरडी एंड डीजे कॉलेज परिसर में प्रतिभागियों को पीटी एवं योगाभ्यास कराया गया। इसके बाद मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में प्रो डॉ गिरीश चंद्र पांडे ने युवाओं को भारतीय संस्कृति से जुड़ने और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण में युवा सीख र...