दरभंगा, अगस्त 22 -- दरभंगा। लनामिवि में एनएसएस कोषांग के तत्वावधान में चल रहे युवा आपदा मिश्र प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन शुक्रवार को स्वयंसेवकों को भीड़ नियंत्रण, सुरक्षित नौकायन एवं सुरक्षित तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया। स्वयंसेवकों को मॉकड्रिल भी करायी गई। सात दिवसीय शिविर का समापन शनिवार को होगा। मौके पर डॉ. आरएन चौरसिया, डॉ. शबनम कुमारी सहित कई एनएसएस पदाधिकारी एवं एसडीआरएफ के प्रशिक्षण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...