बगहा, अप्रैल 2 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार राज्य स्तरीय 'युवा आपदा मित्र' प्रशिक्षण के उपरांत जिला स्तरीय परीक्षा में शहर के बानुछापर निवासी अभयानंद दीक्षित ने 100 में से 98 अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। अभयानंद ने बताया कि 'माय भारत' द्वारा पटना के 'द ईगल व्यू ट्रेनिंग सेंटर' में आयोजित सात दिवसीय 'युवा आपदा मित्र' आवासीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन हुआ। शिविर के समापन समारोह में बिहार राज्य आपदा मोचन बल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उन्हें प्रथम स्थान का स्मृति चिन्ह और आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...