बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- युवा अपने हुनर का करें व्यवसाय में इस्तेमाल, बैंक देगा हरसंभव सहयोग शाखा प्रबंधक ऐसे युवाओं की पहचान कर करें मदद पीएनएबी के अधिकारियों ने बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी रामचंद्रपुर जिला उद्योग केंद्र में मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम में शामिल हुए ग्राहक फोटो : पीएनबी : बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर जिला उद्योग केंद्र में सोमवार को मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम में शामिल पीएनबी के मंडल प्रमुख संदीप कुमार चौधरी व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। रामचंद्रपुर स्थित जिला उद्योग केंद्र में सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मंडल कार्यालय बिहारशरीफ द्वारा मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, उद्यमियों और ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं से जोड़ते हुए स्वरोजगार और व्यवसाय को बढ़ावा देना था। यह भी...