बिहारशरीफ, मार्च 23 -- युवा अपनी ऊर्जा व सोच से उन्नत बिहार बनाने के लिए आएं आगे बेटियों को सशक्त बनाने के लिए बदलनी होगी सोच नुक्कड़ नाटक पेश कर बच्चों ने युवाओं को बिहार में रहने का दिया संदेश फोटो : नाटक केके 06 : टाउन हॉल में रविवार को नुक्कड़ नाटक पेश करने वाले कलाकार। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। युवा अपनी ऊर्जा व सोच से उन्नत बिहार बनाने में योगदान दें। आज युवा पढ़लिखकर पैसों के लिए पलायन कर रहे हैं। फिर बिहार को कौन दिशा दिलाएगा। हम युवाओं को बिहार को आगे बढ़ाने के लिए पूरे मनोयोग के साथ यहीं रहकर काम करना चाहिए। टाउन हॉल में बिहार दिवस पर रविवार को नुक्कड़ नाटक पेश कर नन्हे कालाकारों ने लोगों को यह संदेश दिया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटियों को सशक्त बनाने का संदेश दिया। कहा आज जब बेटियां चांद और अंतरिक्ष तक जा रही हैं, तब भ...