रांची, अप्रैल 17 -- रांची। झारखंड राज्य बार कौंसिल के चुनाव में पुरुष अधिवक्ताओं के लिए दूसरे चरण का परिणाम सामने आ गया है। शुक्रवार की मतगणना में झारखंड हाईकोर्ट के युवा अधिवक्ता ललित यादव ने निर्धारित 677 मतों का कोटा प्राप्त कर जीत दर्ज कर ली है। बार काउंसिल चुनाव में निर्वाचित घोषित होने के लिए 677 मतों का कोटा तय किया गया है। एलिमिनेशन राउंड के बाद अब पुरुष वर्ग से 16 अधिवक्ताओं का चयन होना बाकी है। इससे पहले महिला वर्ग से पांच अधिवक्ता निर्वाचित हो चुकी हैं, जबकि दो महिला अधिवक्ताओं का चयन मनोनयन के आधार पर किया जाना है। बार कौंसिल चुनाव की मतगणना जारी है और अगले चरणों के परिणाम पर अधिवक्ताओं की नजरें टिकी हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...