बागपत, मई 1 -- बागपत। जिला न्यायालय परिसर में चेंबर की कमी से जूझ रहे सैकड़ों युवा वकीलों के लिए एसोसिएशन ने सरकार से 5 करोड़ रुपये के विशेष बजट की मांग की है। इस संबंध में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिला बार एसोसिएशन बागपत में करीब 800 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। इनमें लगभग 400 अधिवक्ताओं के पास निजी चेंबर हैं, जबकि शेष 400 युवा वकील अब भी चेंबर की सुविधा से वंचित हैं। चेंबर न होने से युवा अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों के संचालन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वादकारियों को परामर्श देने, केस की तैयारी करने और अध्ययन करने में उन्हें असुविधा होती है। अधिकांश युवा अधिवक्ता अपने करियर के प्रारंभिक दौर में हैं। सीमित संसाधनों के कारण वे निजी स्तर पर चेंबर बनवाने में सक्षम नहीं हैं। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बताया कि ...