मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- युवा अधिवक्ताओं ने मासिक स्टाइपेंड (खर्च) लागू करने की मांग को लेकर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन द बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बताया कि वे बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में नामांकित होने के साथ मुरादाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य हैं और वकालत के शुरुआती दौर में आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन में कार्य सीखने और प्रैक्टिस स्थापित करने में समय लगता है, इस दौरान मासिक खर्च के लिए आर्थिक सहायता जरूरी है। अधिवक्ताओं ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जूनियर वकीलों के लिए शहरी क्षेत्रों में 20 हजार रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड की सिफारिश की है। चेताव...