गुड़गांव, सितम्बर 15 -- -जिला स्तरीय भाषण-काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित हुई गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को अच्छी शिक्षा और कौशल के साथ अपने संस्कारों को भी साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

प्रोग्राम का उद्देश्य मीना परमार गुरुग्राम के केआर मंगलम विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार और सही दिशा में करने तथा साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। महिलाओं और बेटियों को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आना चाहिए।

प्रतियोगिता की सफलता विश्वविद्याल...