सीवान, फरवरी 4 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मुंदीपुर बेसिक स्कूल के परिसर में बने खेल मैदान में सोमवार को शाम में स्व. बाबा बालेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पंडितपुर की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। टूर्नामेंट का यह फाइनल मैच माही इलेवन पंडितपुर और मुंदीपुर टीमों के बीच खेला गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में सीवान के पूर्व सांसद डॉ. मोहमद शहाबुद्दीन की पत्नी सह राजद नेत्री हिना साहब उपस्थित रही। मैच में पहले बैटिंग करते हुए पंडितपुर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 253 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। जितने के लिए 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंदीपुर की टीम मात्र 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार पंडितपुर की टीम ने मुंदीपुर की टीम को 109 रनों के अंतर से पराजित कर कप पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.