बिजनौर, मई 11 -- चांदपुर। भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर चांदपुर-नूरपुर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित विशाल ब्राह्मण महासम्मेलन में समाज की एकता, संस्कारों और सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया। वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। संचालन एडवोकेट नीरज तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा, विशिष्ट अतिथि विकास शर्मा, डॉ. तेज कुमार शुक्ला, राकेश पांडे (पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी), कार्यक्रम अध्यक्ष लेफ्टिनेंट दिनेश चंद्र गौड़ पूर्व प्रधानाचार्य एवं पूर्व एनसीसी ऑफिसर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज की मजबूती उसकी एकता में निहित है। उन्होंने युवाओं को समाज की परंपराओं, संस्कृति और संस्कारों से जुड़कर समाजहित में कार्य करने...