शाहजहांपुर, जून 21 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का कार्यक्रम कुलपति प्रो. पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कुलपति ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण शिक्षित और जिम्मेदार नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से नवाचार, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य युवाओं में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना है। इस अवसर पर डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. अखण्ड, डॉ. केशव शुक्ला, डॉ. राम अवतार सिंह एवं श्री दीपक दीक्षित मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका का आह्वान बड़ी संख्या म...