रांची, जून 13 -- रांची, संवाददाता। मानव अधिकार मिशन झारखंड प्रदेश का 15वां स्थापना दिवस शनिवार को मोरहाबादी स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। मुख्य अतिथि एनसीबी अधीक्षक एस. शारिक उमरका ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की और नशा छोड़ो अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मिशन के प्रदेश अध्यक्ष पी. के. लाला ने महिला सशक्तीकरण को समाज की प्रगति का आधार बताया और महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि मोनिका डे, गार्गी शरण, प्रतिमा धान सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...