मैनपुरी, मार्च 5 -- घिरोर। होली के बाद दूज के मौके पर पुराने थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 1986 से निरंतर आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम आज नगर की सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का जीवंत प्रतीक बन चुका है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन यतींद्र जैन ने उपस्थित बुजुर्गों और गणमान्य नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। चेयरमैन ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सनातन संस्कृति का महान उत्सव है। यह पर्व हमें साल भर के गिले-शिकवे भुलाकर रिश्तों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का आह्वान भी किया। चौकी प्रभारी रामकिशन सिंह और पंडित जयदेव दीक्षित ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.