जमशेदपुर, अगस्त 29 -- जमशेदपुर। नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाए जा रहे "नशा मुक्ति भारत महाअभियान" के अंतर्गत आयोजित बस यात्रा के प्रथम चरण का मानगो स्थित आशियाना अनंता अपार्टमेंट में प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ। 7 अगस्त से पिछले 20 दिनों से चल रही इस यात्रा ने जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।बस यात्रा के दौरान बिष्टुपुर से टेल्को, विजय गार्डन से बाराद्वारी, मानगो, जुगसलाई, परसुडीह सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। अभियान की टीम ने 300 से अधिक स्कूल-कॉलेजों, 100 से अधिक पार्कों एवं अपार्टमेंट परिसरों तथा विभिन्न चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशनों, मंदिरों, गुरुद्वारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुँचकर...