बोकारो, सितम्बर 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयी। सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह, डीपीसी आशीष, लेखा कंचन कुमारी, मो0 असलम सहित अन्य मौजूद थे। यह रैली सिविल सर्जन कार्यालय से समाहरणालय परिसर होते हुए चास चेक पोस्ट तक गया, फिर वापस सिविल सर्जन कार्यालय में आकर समाप्त हो गया। सिविल सर्जन डॉ ने लोगो को कहा कि युवाओं में रोड एक्सीडेंट के बाद आत्महत्या दूसरा सबसे बड़ा कारण है। लोगो को यह भ्रम है कि आत्महत्याओं को रोका नहीं जा सकता है, जबकि वास्तविक्ता इसके विपरीत है। खुल कर बात करने व समस्याओं को साझा करने से आत्महत्या को रोका जा सकता है। मनोचिकित्सक डॉ प्रशान्त कुमार मिश्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.