लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- समाजसेवी व इतिहास संकलन समिति के राजेश दीक्षित ने बताया कि युवा चेतना पखवाड़ा की तैयारी चल रही है। स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। युवा शक्ति की रचनात्मक कार्यदशा, युवा हौसलों की उड़ान उनके संकल्पों को समर्पित होगा युवा चेतना पखवाड़ा, जो राष्ट्र के युवाओं की प्रतिभा को प्रेरणा का मार्ग उनकी योग्यताओं को समर्पण का सशक्त सम्बल प्रदान करने में सहायक होगी। युवाओं की प्रतिभा का सर्वांगीण विकास सुदृढ़ संकल्पशक्ति समग्र उन्नति निष्ठा का पथ प्रशस्त करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...