हरदोई, मई 16 -- हरदोई। विशेषज्ञों ने युवाओं में तेजी से बढ़ रही हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी बीमारियों पर चिंता जताई है। अब बुजुर्गों की तुलना में युवा वर्ग में हृदय संबंधी समस्याएं अधिक देखने को मिल रही हैं। खराब जीवनशैली, मानसिक तनाव और असंतुलित खानपान इसके प्रमुख कारण बनकर उभरे हैं। पीएचसी व सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में लोग जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.आदित्य झिगरन ने बताया कि वर्तमान समय में 30 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं में हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- अब युवाओं को भी जकड़ रहा साइलेंट किलर यदि अस्पताल की ओपीडी का साप्ताहिक औसत देखा जाए तो तीन दर्जन से अधिक हार्ट अटैक के मरीज पहुंचते हैं। इनमें युवाओं की संख्या लगातार बढ़...