देहरादून, मार्च 23 -- देहरादून। शहीदी दिवस पर मेरा युवा भारत देहरादून के नेतृत्व में एसजीआरआर विश्वविद्यालय से पथरीबाग चौक तक पदयात्रा निकाली गई। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मालविका व मंच की उपनिदेशक मोनिका नांदल ने स्वतंत्रता सेनानी राजगुरु, भगत सिंह और सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रतिभागियों ने मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी, इंकलाब जिंदाबाद व भारत माता की जय नारों के साथ पदयात्रा की। युवाओं को देशभक्ति व सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी आनंद, कमला, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...