नैनीताल, जुलाई 24 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दिल्ली के जंतर- मंतर में युवाओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन ने शुक्रवार को बार सभागार में अध्यक्ष डीसीएस रावत की अध्यक्षता में आम सभा की। आमसभा में अधिवक्ताओं ने घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। वहीं घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. महेंद्र सिंह पाल सहित कई वक्ताओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया। यह भी पढ़ें- पेपर लीक मामले में छात्रों के समर्थन में उतरे अधिवक्ता ​सभा के अंत में एसोसिएशन के अध्य...