युवाओं पर किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने देगी कांग्रेस : अजय राय
लखनऊ, सितम्बर 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को वर्तमान और पूर्व छात्रसंघ नेताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सह प्रभारी अब्दुल हन्नान भी उपस्थित रहे। अजय राय ने सभी युवा नेताओं को आश्वस्त किया कि कांग्रेस किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होने देगी। उनके हर मसले पर वह सरकार से डटकर लड़ेगी।
छात्र नेताओं की भूमिका अजय राय ने कहा कि युवाओं की लड़ाई मेरी लड़ाई है। उनकी पीड़ा मेरी पीड़ा है। आप लोग देश और प्रदेश की ऊर्जा हैं। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि देश और प्रदेश के भविष्य को दिशा देने में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं की आवाज को सुनना, उनके विचारों को समझना और उन्हें लोकतांत्रिक व सामाजिक भागीदारी के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना हमारी प्राथमिकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.