वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी। कमच्छा स्थित वसंत महिला महाविद्यालय के इतिहास विभाग में शनिवार को प्रतिभागियों ने मध्य पूर्व संकट के समाधान सुझाए। उन्होंने मौजूदा स्थिति में भारत की तटस्थता रेखांकित की। उन्होंने इंटर कॉलेज वाद-विवाद में 'मध्य पूर्व संकट : दृष्टिकोणों का संघर्ष' विषय पर पक्ष-विपक्ष में विचार रखे। काया फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई। पहले चरण में परंपरागत वाद-विवाद हुआ, जबकि दूसरे में नीति निर्माण पर मंथन किया गया। शुरू में विभागाध्यक्ष प्रो. पूनम पांडे ने आगतों का स्वागत किया। प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव ने पश्चिमी एशिया की राजनीति को केंद्र में रखा। उन्होंने भारत की तटस्थता की नीति का महत्व बताया। प्रथम चरण के निर्णायक वसंता कॉलेज के प्रो. संजीव कुमार, डीएवी कॉलेज के प्रो. विनोद चौधरी, वीके...