कन्नौज, अप्रैल 17 -- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत तथा जिला पूर्ति विभाग, कन्नौज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 5 दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी) के तृतीय दिवस पर प्रतिभागी युवाओं को छिबरामऊ स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान युवाओं ने खाद्यान्न के वैज्ञानिक भंडारण, रखरखाव एवं वितरण प्रणाली को नजदीक से समझा। गोदाम परिसर में संबंधित अधिकारियों ने बताया कि अनाज को सुरक्षित रखने के लिए आधुनिक तकनीकों, उचित स्टैकिंग प्रणाली और सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है, जिससे उसकी गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहती है। साथ ही, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित दर की दुकानों तक समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- जनगण...