बदायूं, फरवरी 25 -- बदायूं संवाददाता। शहर के राजकीय महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग ने चुनाव आयोग के वोट फॉर न्यू इंडिया अभियान के तहत व्यापक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष के युवा अब देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान हैं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोटर आईडी बनवाना केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक अनिवार्य नागरिक कर्तव्य भी है। डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने छात्रों को पंजीकरण की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भरने की विधि, आवश्यक दस्तावेजों और समय सीमा की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.